सैमसंग ने खोलने शुरू किए स्टोर्स, सोशल डिस्टेंसिंग-सैनिटाइजेशन का होगा पालन

सैमसंग ने भारत में अपने स्टोर्स फिर से खोलने शुरू कर दिए हैं. ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्टोर्स खोले जा रहे हैं, कंपनी ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का सख्ती से पालन होगा.

Advertisement
Representational Image Representational Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

सैमसंग इंडिया ने अपने ब्रांड स्टोर्स देश भर में खोलने का ऐलान किया है. इनमें कंपनी के एक्स्क्लूसिव स्टोर्स - सैमसंग स्मार्ट कैफे और सैमसंग स्मार्ट प्लाजा शामिल हैं.

कंपनी इसी हफ्ते से अपने स्टोर्स ओपन कर रही है. कंपनी ने सरकार द्वारा जारी किए गए जोनल और सेफ्टी गाइडलाइन के बाद ये फैसला किया है जो 4 मई से लागू किया गया है.

Advertisement

सैमसंग स्मार्ट कैफे में कंपनी के स्मार्टफोन्स और ऐक्सेसरीज बेचे जाते हैं, जबकि सैमसंग प्लाजा में सैमसंग के सभी कनज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे फ्रिज और वॉशिंग मशीन मिलते हैं.

इसके अलावा यहां भी स्मार्टफोन्स मिलते हैं. कंपनी ने ब्रांड स्टोर लॉयलटी प्रोग्राम स्मार्ट क्लब प्वाइंट्स की वैलिडिटी भी 30 जून तक बढ़ा दी है.

कंपनी ने कहा है कि जिनके प्वाॉइंट्स मार्च से मई 2020 तक एक्सपायर हो रहे थे अब वो 30 जून तक रिडीम करा सकते हैं. कंपनी ने कहा है कि सभी स्मार्ट कैफे और स्मार्ट प्लाजा पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के नियम का पालन करेंगे.

सैमसंग ने कहा है कि फि शुरुआत में सैमसंग स्मार्ट कैफे और स्मार्ट प्लाजा चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे. पहले ग्रीन और ऑरेंज जोन में ओपन किए जाएंगे.

स्टोर्स ओपन करने से पहले इसे सैनिटाइज किया जा रहा है. हर स्टोर्स पर हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी और सभी टच प्वाइंट्स पर इसे यूज करना जरूरी होगा.

Advertisement

कंपनी ने कहा है कि सभी सैमसंग स्टोर्स में ये सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां लोगों की एक दूसरे से दूरी 1.5 मीटर हो. कंपनी ने ये भी कहा है कि हाइजीन सेफ्टी के लिए कंसल्टेंट को ट्रेन किया जा रहा है ताकि इसे फॉलो किया जा सके. स्टोर्स में एक्सपीरिएंस कंसल्टें और कस्टमर्स को हैंड ग्लोव्स भी दिए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement