Xiaomi आज अपना Redmi Note4 भारत में लॉन्च करने जा रहा है, ये Xiaomi की तरफ से 2017 का पहला बड़ा लॉन्च होगा. 11.30 बजे दिल्ली में एक इवेंट में कंपनी इसे लॉन्च करेगी.
आपको बता दें कि Xiaomi Redmi Note4 पिछले साल अगस्त में चीन में लॉन्च किया जा चुका है. इसे वहां दो वेरिएंट- पहला 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज वाला (जिसकी कीमत लगभग है), और दूसरा 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाला (जिसकी कीमत लगभग 12000 रुपये है), में पेश किया गया था.
भारत में भी इस फोन की कीमत इसी के आसपास होने की संभावना है. इसकी एक वजह ये भी है कि Redmi Note बजट के मामले में मिड सेग्मेंट के फोन लेकर आता है. वहीं चीन में इस फोन को गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिसमें रियर पैनल में फिंगरप्रिंट भी था.
डुअल सिम वाला Redmi Note4 एंड्राइड MIUI 8 बेस्ड 6.0 मार्शमैलो पर काम करने वाला बताया जा रहा है. फोन का स्क्रीन 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले वाला है. अगर फोन के कैमरे की बात की जाए तो, इसमें PDAF (फेस डि़टेक्शन ऑटोफोकस) के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देने की चर्चा है. जिसमें डुअल टोन LED फ्लैश के साथ f/2.0 का अपर्चर हो सकता है.
लो लाइट में फोटो क्लिक करने और ब्लर्ड बैकग्राउंड पाने के लिए इतने . इसमें 85 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी के लिए बहुत बेहतर है. यानी सेल्फी के क्रेजी लोगों के लिए यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
फोन के इंटरनल स्टोरेज को कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं इसमें स्पीकर्स Redmi Note4 में स्पीकर पिछले फोन की तरह बैक में ना होकर फोन के बॉटम में होने की संभावना है.
फिंगरप्रिंट के अलावा इस फोन में इंफ्रारेड सेंसर भी हो सकता है. क्नेटिविटी के लिए इस फोन में GPRS/EDGE,3G,4G VoLTE,Bluetooth,GPS,Micro-USB और Glonass दिया जा सकता है. फोन में 4100 mAh की शानदार बैटरी भी है. Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.
साकेत सिंह बघेल