Narzo 10A की सेल आज, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये, मिलती है 5,000mAh की बैटरी

Realme Narzo 10A को भारत में आज फिर से सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे मई में देश में लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक इसकी बिक्री फ्लैश सेल के जरिए की जा रही है.

Advertisement
Realme Narzo 10A Realme Narzo 10A

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST
  • इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है
  • यहां ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G70 प्रोसेसर मौजूद है
  • ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड रियलमी UI पर चलता है

Realme Narzo 10A को भारत में आज फिर से सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे मई में देश में लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक इसकी बिक्री फ्लैश सेल के जरिए की जा रही है. 10 हजार रुपये के अंदर की कीमत में खरीदने के लिए ये एक बेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक है. इसलिए इसकी डिमांड काफी बनी रहती है.

Advertisement

Realme Narzo 10A के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे दो कलर ऑप्शन- सो ब्लू और सो वाइट में खरीद सकते हैं. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी दी है कि केवल प्रीपेड ऑर्डर्स लिए जाएंगे और स्टॉक लिमिटेड होगा.

फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे. ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी. साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी लाभ ले पाएंगे.

Realme Narzo 10A के स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 12MP का है. इसके अलावा यहां 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी मौजूद है. यहां फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है.

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G70 प्रोसेसर मौजूद है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर रियर में दिया गया है. रियलमी ने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है और यहां 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड रियलमी UI पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ 6.5-इंच HD+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement