Apple iPhone का ये बड़ा फीचर अब Android में भी आ रहा है

Apple का AirDrop फीचर फाइल शेयरिंग के लिए खास है और इसी तरह का फीचर Android स्मार्टफोन्स में मिल सकता है, क्योंकि कंपनी Android Q के लिए Fast Share की टेस्टिंग कर रही है. 

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

ऐपल यूजर्स को आईफोन से आईफोन या आईफोन से मैकबुक में फाइल्स ट्रांसफर करना काफी आसान होता है. इसकी वजह ये है Apple AirDrop. इस फीचर के तहत फाइल ट्रांसफर काफी फास्ट होता है और ये काफी सिंपल भी है. लेकिन वहीं अगर बात एंड्रॉयड की करें तो यहां अब भी ट्रेडिशनल तरीका अपना कर लोग फाइल ट्रांसफर करते हैं. हालांकि कई ऐप जरूर हैं, जो फास्ट फाइल ट्रांसफर करते हैं, लेकिन ये थर्ड पार्टी ऐप्स हैं और गूगल का इनसे कोई लेना देना नहीं है.

Advertisement

9to5google की एक रिपोर्ट के मुताबिक Google एक नए फीचर पर काम कर रही है जो Apple Air Drop जैसा ही काम करेगा, ये एंड्रॉयड यूजर्स के लिए होगा. इसके तहत अपने पास के डिवाइस में आसानी से फाइल्स ट्रांसफर कर सकेंगे. हालांकि ये फीचर Android Q में दिया जाएगा और इसका नाम FastShare होने की उम्मीद है.

9to5google.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक Android Q में दिया जाने वाला Fast Share फीचर ऐपल AirDrop जैसा ही काम करेगा. इसके जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के फाइल्स सेंड कर सकेंगे.

रिपोर्ट में कुछ स्क्रीनशॉट्स भी हैं जहां दिखाया गया है कि ये फीचर कैसे काम करेगा. यहां सेटअप प्रॉसेस के बारे में लिखा है. रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ये Android Q का डिफॉल्ट फीचर नहीं है, लेकिन गूगल इसकी टेस्टिंग कर रही है और जब Android Q का फाइनल बिल्ड आएगा तो कंपनी इसे डिफॉल्ट दे सकती है.

Advertisement
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ये एक अच्छी खबर हो सकती है. लेकिन मुद्दा ये है कि नए एंड्रॉयड का अपडेट कितने स्मार्टफोन्स में मिलेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement