जियोनी एक फ्लिप स्मार्टफोन W909 लाने की तैयारी में है. ऐसी खबर थी कि पहले कंपनी इसे 2017 की शुरुआत में लॉन्च करने करेगी. लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह फोन 29 मार्च को पेश किया जाएगा. कंपनी इसके लिए मीडिया इन्वाइट भेज रही है.
इस फोन में 2GHz का MediaTek Helio P10 और 4GB रैम के साथ Mali-T860 GPU दिया जाएगा. यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर और ड्यूल एचडी डिस्प्ले से लैस होगा. इसकी इंटरनल मेमोरी 32जीबी होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की भी खबर है. इस फोन में फिजिकल कीबोर्ड भी होगा. चीन में इसकी कीमत $615 ( 41,349 रुपये) . यह दूसरे देशों में कब लॉन्च होगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है.
मुन्ज़िर अहमद