फ्यूचर iPhone से हटा लिए जाएंगे सभी पोर्ट्स, आएगा iPhone SE2!

Apple के फ्यूचर आईफोन में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहे हैं. कंपनी डिजाइन तो बदलेगी ही, लेकिन साथ में पोर्ट्स भी हटा सकती है. 

Advertisement
Representational Image Representational Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

Apple अपने फ्यूचर iPhone में कोई पोर्ट नहीं देगा. मशहूर ऐपल अनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने एक बार फिर से ऐपल के फ्यूचर आईफोन को लेकर एक बड़ी बात कही है. आम तौर पर Ming-Chi Kuo के ऐपल आईफोन को लेकर किए गए प्रेडिक्शन सही होते हैं.

रिपोर्ट में इन्होंने बताया है कि 2021 में लॉन्च किए जाने वाले iPhone में कोई पोर्ट नहीं होगा. 9to5मैक की एक रिपोर्ट के मुताबिक Ming-Chi Kuo ने कहा है, '2021 के iPhone पूरी तरह से वायरलेस एक्सपीरिएंस देंगे'

Advertisement

हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि चार्जिंग पोर्ट को सिर्फ 2021 के iPhone के टॉप मॉडल से हटाया जाएगा. गौरतलब है कि ऐपल ने ही पहली बार अपने iPhone से हेडफोन जैक हटाना शुरू किया था और इसके बाद से कई कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोन से हेडफोन जैक हटा लिए.

Kuo ने एक और प्रेडिक्शन किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 2020 के शुरुआत में ऐपल iPhone SE 2 लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन में 4.7 इंच की डिस्प्ले होगी और ये देखने में iPhone 8 जैसा ही होगा. इसमें फेस आईडी नहीं दिया जाएगा.

हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि ऐपल अगले आईफोन यानी iPhone 12 का डिजाइन iPhone 4 से इंस्पायर्ड रखेगी. पूरी तरह से डिजाइन चेंज किया जाएगा और इस बार अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है. हाल ही मे क्वॉल्कॉम ने नेक्स्ट जेनेरेशन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर लॉन्च किया है जिसका एरिया ज्यादा होगा. इस वजह से माना जा रहा है कि अगले आईफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और इसका एरिया ज्यादा होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement