Amazon फेस्टिव सीजन सेल – इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Amazon India कई प्रोडक्ट्स पर छूट दे रहा है. एक बार फिर से फेस्टिव सेल वापस आ गया है और ये दिवाली स्पेशल है.

Advertisement
Representational Image Representational Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

  • Amazon दिवाली स्पेशल सेल में स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट.
  • OnePlus 7 पर भी मिल रही है छूट.

Amazon ने एक बार से दिवाली सेल की शुरुआत कर दी है. Amazon Great Indian Festival दिवाली स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान लगभग हर कैटिगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इस सेल में टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर भी छूट मिल रही है. 

Advertisement

डिस्काउंट के अलावा Axis Bank और Citi Bank के डेबिट क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट या कैशबैक भी दिए जा रहे हैं जो 10% हैं. कस्टमर्स को RuPay कार्ड पर भी डिस्काउंट मिल रही है. EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है.

Amazon India इस सेल के दौरान फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दे रही है. इसके साथ ही एक्स्चेंज ऑफर्स का भी ऑप्शन है. हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप इसे सेल के दौरान अच्छी डील के साथ खरीद सकते हैं. 

OnePlus 7   - इस स्मार्टफोन को 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. ये कीमत 6GB रैम के साथ 128GB इंटर्नल स्टोरेज के लिए है. इसे आप सेल के दौरान 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Advertisement

Galaxy M30 – इस स्मार्टफोन को आप इस सेल में 8999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Vivo V15 Pro – इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान आप 21999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Redmi Y3 – सेल्फी बेस्ड इस स्मार्टफोन को आप 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7999 रुपये में खरीद पाएंगे.

Honor 8C – इस स्मार्टफोन 8999 रुपये में मिल रहा है. इसे कंपनी ने 11,999 रुपये में लॉन्च किया था. हालांकि बाद में इसकी कीमत कम कर दी गई थी.

इन सब के अलावा भी ऐमेजॉन पर कई स्मार्टफोन्स पर डील मिल रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement