YouTube ने अपने ऐप में एक नया फीचर ऐड किया है जिससे आप किसी भी वीडियो को देखते वक्त डबल टैप कर फॉरवर्ड या रिवाइंड कर पाएंगे. ये फीचर App Store के नए अपडेट के बाद ios और एंड्राइड दोनों पर उपलब्ध है.
एक ऑनलाइन वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक इसे बहुत सारे लोगों ने एंड्राइड और ios दोनों पर उपयोग किया है लेकिन सभी लोग उपयोग कर पा रहे हैं या नहीं इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.
वीडियो को करने के लिए आपको बस लेफ्ट या राइट में डबल टैप करना होगा. हालांकि इसकी स्पीड केवल 10 सेकंड तक ही सीमित रहेगी. इस फीचर को आप लैंडस्केप या पोट्रेट दोनों ही मोड पर उपयोग कर सकते हैं.
इसके अलावा, YouTube में ios के 12.04 वर्जन के अपडेट के बाद से ios यूजर्स यू-ट्यूब वीडियो को स्मार्ट TV या गेमिंग कंसोल पर कास्ट करते वक्त लॉक स्क्रीन में भी उपयोग कर सकते हैं. इसके जरिए आप लॉक स्क्रीन में ही वीडियो को प्ले/पॉस, प्रीवियस/नेक्सट और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं.
साकेत सिंह बघेल