Xiaomi जल्द ही भारत मे लॉन्च करेगा एक और नया स्मार्टफोन

Xiaomi जल्द ही भारत में एक बार फिर से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. काफी कम समय के अंतराल में कंपनी ने भारत में तीन स्मार्टफोन्स - Redmi Go, Redmi 7 और Redmi Y3 -- क्या अगला स्मार्टफोन भी Redmi सिरीज का ही होगा?

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने 5 साल में पहली बार भारतीय मार्केट में गिरावट दर्ज की है. ओवरऑल मार्केट शेयर में भी कमी आई है. शायद ये भी एक वजह है कि कंपनी लागातार स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही है. Redmi Go के कुछ ही समय बाद कंपनी ने Redmi 7 और Redmi Y3 लॉन्च किए हैं. अब एक नए स्मार्टफोन के लिए तैयार हो जाएं.

Advertisement

शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा. इस ट्वीट में लोगों से गेस करने को कहा कि ये कौन सा स्मार्टफोन होगा. मनु जैन के मुताबिक यह प्रॉसेसर दो हफ्ते पहले ही लॉन्च हुआ है और ये अब भारतीय मार्केट में भी लॉन्च होगा. जाहिर है उनके कहने का मतलब ये है कि Qualcomm Snapdragon 730 सिरीज प्रॉसेसर वाला स्मार्टफोन शाओमी भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है.

ट्वीट में उन्होंने Qualcomm Snapdragon 7XX लिखा है जो प्रॉसेसर अगले स्मार्टफोन में होगा. आपको बता दें कि क्वॉल्कॉम ने हाल ही में Snapdragon 730 और Snapdragon 730G लॉन्च किया है जो 8nm बेस्ड है. ये प्रॉसेसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फोटॉग्रफी और गेमिंग के लिए खास बताया जा रहा है. 

Advertisement

फिलहाल Xiaomi के आने वाले स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी साफ नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कंपनी भारत में पॉप अप सेल्फी कैमरे वाला Redmi स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. चूंकि पॉप अप सेल्फी आज कल ट्रेंड में है, इसलिए शाओमी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहेगी. 

रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi का अगला स्मार्टफोन जो भारत में लॉन्च होगा उसमें Qualcomm Snapdragon 730 प्रॉसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा. सेल्फी के लिए इसमें पॉप कैमरा होगा. हालांकि ये फोन सेल्फी बेस्ड नहीं होगा, क्योंकि सेल्फी के लिए खास स्मार्टफोन कंपनी ने Redmi Y3 हाल ही में लॉन्च किया है. इसलिए इसका फोकस मेन कैमरे की तरफ ही होगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का और वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है.

Xiaomi ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन जल्द ही इस स्मार्टफोन के टीजर की उम्मीद की जा सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement