लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 4, बेहतरीन बैटरी का दावा

इंतजार हुआ खत्म. लॉन्च हो गया है Redmi Note 4. शुरुआती कीमत 9,999 रुपये के साथ दमदार बैटरी का फीचर जोड़ा गया है. जानें कब से खरीद सकते हैं इस फोन को...

Advertisement
Redmi Note4 Redmi Note4

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

Xiaomi Redmi Note4 आज भारत में लॉन्च हो चुका है. इसे आज दिल्ली में एक बड़े इवेंट के साथ लॉन्च किया गया. पिछले साल चीन में लॉन्च होने के बाद से ही इस स्मार्टफोन का इंतजार भारत में हो रहा था. 

मिड बजट का है फोन
इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसकी कीमत क्रमशः 9,999, 10,999 और 12,999 रुपये है.

Advertisement
23 जनवरी से मिलेगा
फोन की पहली सेल 23 जनवरी दोपहर 12 बजे से Xaiomi के और फ्लिपकार्ट पर होगी. यह स्टॉक खत्म होने तक चलेगी. मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.


स्पीकर की बदली जगह
फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 8.54mm थी. Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है. इसे ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. फोन की बैटरी है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.

Advertisement


कैसा है फोन का कैमरा
अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला कैमरा है. रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.

कनेक्टिवि‍टी फीचर्स
क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement