250 किलो हुआ विश्‍व की सबसे मोटी महिला का वजन, पर कभी चल नहीं पाएगी!

विश्‍व की सबसे मोटी महिला इमान अहमद कभी चल नही सकेंगी. आखिर क्‍यों, आप भी जानिए...

Advertisement
इमान अहमद इमान अहमद

विश्‍व की सबसे मोटी महिला मिस्र की इमान अहमद आजकल मुंबई में हैं. यहां सैफी अस्‍पताल में डॉक्‍टर्स ने उनका वजन कम करने में ऐतिहासिक सफलता प्राप्‍त की है. लेकिन बुरी खबर ये है कि वजन कम होने के बावजूद इमान कभी चल नहीं पाएंगी.

उनका इलाज कर रहे डॉक्‍टर्स ने कहा है कि 25 साल से बिस्‍तर पर रहने के कारण उनके पैरों की मसल्‍स काफी कमजोर हो गई हैं. इसलिए उनके चल पाने की संभावना ना के बराबर ही रह गई है.

Advertisement

क्‍या है समस्‍या
इमान का इलाज कर रहे डॉक्‍टर मुफज्‍जल लकड़ावाला ने बताया, 'उनका मोटापे से संबंधित ट्रीटमेंट समाप्‍त हो चुका है. अब जो समस्‍याएं हैं वे न्‍यूरोलॉजी से संबंधित हैं. अब वे बैठती हैं और थोड़ा झुक सकती हैं लेकिन वे कभी अपने पैरों पर चल नहीं पाएंगी क्‍योंकि 11 साल पहले उन्‍हें जो पेरालिसिस का अटैक पड़ा था, उससे वे अब तक नहीं उबर सकी हैं.' उन्‍होंने कहा, 'मेडिकल तौर पर उन्‍हें खड़ा कर पाना असंभव है. पर मैं वादा करता हूं कि वे बैठकर मिस्र वापस लौटेंगी.'

स्‍कैन मशीन में नहीं हो रहीं फिट
अभी भी इमान को सीटी स्‍कैन मशीन में फिट नहीं किया जा पा रहा है. इसलिए डॉक्‍टर्स उनका 50 किलो और वजन कम करने की योजना बना रहे हैं.

कितना वजन हुआ कम
पिछले दो माह में इमान का वजन 498 किलो से 250 किलो पर आ गया है. उनके मोटापे को कम करने के लिए एक सर्जरी भी की गई है. अब उनका न्‍यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज चलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement