सऊदी अरब के मक्का में दुनिया का सबसे बड़ा होटल बनाया जा रहा है. इसका नाम 'दी अबराज कुदई' है. यह 2017 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें कुल 10 हजार कमरे और 70 रेस्टोरेंट होंगे. इसकी छत पर कई हेलीपैड बनाए जाएंगे, जहां एक साथ कई हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे. विश्व भर से मक्का आने वाले हज यात्रियों की सुविधा के लिए इसे बनाया जा रहा है.
डेली मेल के मुताबिक, 44 मंजिल वाले इस होटल में 12 मीनारें होंगी. इसका निर्माण मल्टीनेशनल डिजाइन ग्रुप दार अल हंदशाह कर रहा है. यह कुल 46 लाख वर्ग फीट जमीन पर बन रहा है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.25 अरब पाउंड खर्च होने का अनुमान है.
इस होटल का गुंबद होगा. इसे मोरक्कन शैली में बनाया जाएगा. इसके सभी कमरों में 4 स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी. दो मीनारों में फाइव स्टार होटल जैसे रूम और शाही सूट भी होंगे. इसमें कई कान्फ्रेंस हॉल और सुपरबाजार भी होंगे.
बताते चलें कि अमेरिका के लास वेगास में बना वेनेशियन होटल अभी तक माना जाता था. इसमें 7 हजार 117 कमरे हैं. सऊदी अरब के मक्का शहर में ही अब्राज अल बेयत टावर दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है. इसकी ऊंचाई 1972 फुट है.
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है बुर्ज खलीफा
बुर्ज खलीफा है. इसकी ऊंचाई 829.8 मीटर है. इसमें 163 फ्लोर है. इसमें सबसे तेज और लंबी लिफ्ट, सबसे ऊंची मस्जिद, सबसे ऊंचे स्वीमिंग पूल, दूसरे सबसे ऊंचे अवलोकन डेक और सबसे ऊंचा रेस्तरां है.
बुर्ज खलीफा के निर्माण में छह साल का समय लगा और आठ अरब डॉलर की राशि खर्च हुआ. इसका निर्माण 21 सितंबर, 2004 में शुरू हुआ और इसका उद्घाटन 4 जनवरी, 2010 को हुआ था.
aajtak.in