पेरिस में वर्ल्ड कप सितारों के नाम पर मेट्रो स्टेशन के नाम बदले गए

पेरिस के छह मेट्रो स्टेशनों के नाम फ्रांस की वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में बदले गए हैं.

Advertisement
जीत के बाद जश्न मनाते फ्रेंच खिलाड़ी जीत के बाद जश्न मनाते फ्रेंच खिलाड़ी

तरुण वर्मा

  • पेरिस,
  • 16 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

पेरिस के छह मेट्रो स्टेशनों के नाम फ्रांस की वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में बदले गए हैं. स्टेशन विक्टर हुजो का नाम टीम के कप्तान और गोलकीपर के नाम पर ‘विक्टर हुजो लोरिस’ रखा गया है.

बर्सी मेट्रो स्टेशन का नाम ‘बसी लेस ब्लूज’ रखा गया है. एवरोन स्टेशन का नाम ‘नाउस एवरोन गागने’ रखा गया है. यह एक फ्रेंच नाटक है जिसके मायने हैं ‘हम जीत गए.’

Advertisement

चार्ल्स डे गाउले एतोइले का नाम ‘आन अ टू एतोइले’ रखा गया है जिसका मतलब है कि हमारे पास दो सितारे हैं. यहां जिक्र 1998 वर्ल्ड कप जीत और रूस में कल रात मिली जीत का हो रहा है.

नोत्रे देम देसशां का नाम कोच के नाम पर ‘नोत्रे दिदयेर देसशां’ रख दिया गया है. बतौर खिलाड़ी और कोच वर्ल्ड कप जीतने वाले वह फ्रेंज बैकनबाउर और मारियो जगालो के बाद दुनिया के तीसरे फुटबॉलर हैं.

आपको बता दें कि फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में दमदार क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. फ्रांस 20 साल बाद विश्व फुटबॉल का सरताज बनने में सफल रहा है.

फ्रांस ने दूसरी बार 2006 में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था जहां इटली ने उसे खिताब से महरूम रख दिया था, लेकिन तीसरी बार फ्रांस खिताब जीतने में सफल रहा. इससे पहले उसने 1998 में अपने घर में पहला वर्ल्ड कप जीता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement