सोमनाथ भारती के खिलाफ महिला संगठनों का गुस्सा फूटा, दिखाए काले झंडे

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ बीजेपी और महिला संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली महिला आयोग में सोमनाथ भारती की पत्नी की ओर से शिकायत के बाद दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और मौजूदा विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे.

Advertisement
Somnath Bharti Somnath Bharti

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2015,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ बीजेपी और महिला संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली महिला आयोग में सोमनाथ भारती की पत्नी की ओर से शिकायत के बाद दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और मौजूदा विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे.

पत्नी के साथ घरेलू हिंसा की खबरों से आहत महिला संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास पर सोमनाथ भारती को घेर लिया. यहां धरने पर बैठी एनआरएचएम की महिला कर्मचारियों ने उनकी कार को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की. यहां महिला संगठनों ने सोमनाथ भारती को काले झंडे भी दिखाए. केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी शामिल रहे.

Advertisement

गौरतलब है कि बुधवार को सोमनाथ भारती की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. साथ ही उनके खिलाफ महिला आयोग में भी मामला दर्ज कराया है.

इसके बाद केरल से लौटते ही सोमनाथ भारती सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे. लेकिन तीन दिनों से मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में धरने पर बैठी महिला कर्मचारियों का गुस्सा तब फूट पड़ा, जब सोमनाथ भारती को मिलने की इजाजत दे दी गई और उन्हें जाने नहीं दिया गया.

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने हेडक्वार्टर में सोमनाथ भारती के केस को लेकर बैठक की है. माना जा रहा है कि उनकी पत्नी लिपिका आज पुलिस में केस दर्ज करा सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement