पानी पीने से बेहतर है कि आप पानी खाएं...

खाने की ऐसी चीजें जिसमें पानी की बहुत अधिक मात्रा होती है, उसमें कुछ ऐसे कण पाए जाते हैं जो आसानी से कोशिकाओं द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं. ये कण एक लंबे समय तक हमारे शरीर में मौजूद रहते हैं जिससे लंबे समय तक पोषण बना रहता है.

Advertisement
पानी पिएं नहीं, खाएं पानी पिएं नहीं, खाएं

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पानी पीने से कहीं बेहतर है कि हम पानी खाएं. उनके अनुसार, पानी पीने से कहीं ज्यादा अच्छा होगा कि हम पानी से भरपूर ज्यादा से ज्यादा चीजों को खाएं.

उनकी मानें तो जब हम पानी पीते हैं तो वो सीधे हमारे पाचन तंत्र से होकर गुजर जाता है जिससे विटामिन और लवणों का बहुत सा पोषण नहीं मिल पाता लेकिन जब हम पानी से भरपूर कोई चीज खाते हैं तो हमारी कोशिकाओं को विटामिन और लवणों का पोषण भरपूर मात्रा में मिल जाता है.

Advertisement

हेल्दी हाइड्रेशन से मतलब उस पानी से है जो हमारे शरीर में जमा रहता है न कि वो पानी जो हम पीते हैं और सीधे शरीर के बाहर निकल जाता है. हॉवर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के डॉक्टर मुरद के अनुसार, उसमें कुछ ऐसे कण पाए जाते हैं जो आसानी से कोशिकाओं द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं. ये कण एक लंबे समय तक हमारे शरीर में मौजूद रहते हैं जिससे लंबे समय तक पोषण बना रहता है.

इसके साथ ही जब हम पानी खाते हैं तो हमारे शरीर में पानी धीरे-धीरे करके जाता है जो सीधे पानी पीने से कहीं बेहतर है. पानी का अवशोषण जितना धीरे होगा, उतने ही लंबे समय तक वो हमारे शरीर में बना रहता है, जोकि सेहत के लिए हर लिहाज से अच्छा है.

दिनभर में हम जो पानी पीते हैं उसका एक-चौथाई हिस्सा खाने की चीजों से आता है. हालांकि हर खाने में कुछ न कुछ मात्रा में पानी मौजूद रहता ही है लेकिन जरूरी है कि आप जिनमें पानी की ज्यादा मात्रा हो.

Advertisement

फलों और सब्ज‍ियों में पानी की सबसे अधिक मात्रा होती है. फलों और सब्जियों में इतना पानी होता है कि उनके सेवन से एक गिलास पानी पीने जितना फायदा होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement