सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि 'ट्रॉफी वाइफ' का मतलब क्या होता है. हालांकि ये एक बहुत नया कॉन्सेप्ट तो कहीं से नहीं है लेकिन इसे आम भी नहीं कहा जा सकता है. दरअसल, कुछ बहुत रईस पुरुषों का सपना होता है कि उनकी बीवी बेहद खूबसूरत और आकर्षक हो. वे अपनी बीवियों को किसी ट्रॉफी की तरह देखना और दिखाना पसंद करते हैं. यही से ये शब्द भी ईजाद हुआ है.
हालांकि ये काफी असमान्य है क्योंकि कुछ समय बाद उस औरत को खुद भी ये लगने लगता है कि उसे किसी ऑब्जेक्ट की ही तरह देखा जा रहा है. पर जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा ही हो. कई बार ऐसी शादियां बेहद कम समय में टूट जाती हैं पर कई बार ये लंबे वक्त तक भी चलती हैं.
पर क्या आप ये जानते हैं कि एक पुरुष अपनी पत्नी में कौन-कौन से गुण देखना चाहता है? ज्यादातर मर्दों की ख्वाहिश होती है कि एक ओर जहां कुछ मर्दों को अपनी बीबी से सिर्फ और सिर्फ सहयोग और प्यार की अपेक्षा होती है वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके लिए औरत का खूबसूरत होना ही सबसे अधिक मायने रखता है.
आखिर क्यों होती है ट्रॉफी वाइफ की चाहत?
1. ट्रॉफी वाइफ की चाहत रखने वाले मर्दों को सोशल सर्कल में दिखावा करने का शौक होता है. खूबसूरत और आकर्षक बीवी उनके लिए शो-ऑफ करने का एक जरिया होता है.
2. कई बार ऐसी चाहत रखने वाले मर्दों के लिए ये स्टेटस सिंबल की भी बात होती है.
3. कई होती है.
4. ट्रॉफी वाइफ की ख्वाहिश रखने वाले ज्यादातर पुरुष उम्रदराज होते हैं. कम उम्र की बीवी के साथ रहकर वो खुद को भी वैसा ही महसूस करते हैं.
5. आकर्षण इसका सबसे बड़ा कारण है.
भूमिका राय