आखिर क्यों कुछ ही महिलाएं बन पाती हैं जुड़वा बच्चों की मां?

क्या आपने कभी ये सोचा है कि क्यों कुछ ही औरतें जुड़वा बच्चों की मां बनती हैं? क्यों ज्यादातर महिलाएं एकबार में एक ही बच्चे को जन्म देती हैं?

Advertisement
जुड़वा बच्चों की मां जुड़वा बच्चों की मां

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

हो सकता है कुछ औरतों की तरह आप भी जुड़वा बच्चों की मां हो या फिर आपके भी किसी रिश्तेदार के यहां या पड़ोसी के घर जुड़वा बच्चे पैदा हुए हों. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि क्यों कुछ ही औरतें जुड़वा बच्चों की मां बनती हैं? क्यों ज्यादातर महिलाएं एकबार में एक ही बच्चे को जन्म देती हैं?

Advertisement

सवाल बहुत सामान्य है लेकिन संभवत: अभी तक इसके बारे में सोचा नहीं गया था. लेकिन एक नए शोध के मुताबिक जुड़वा बच्चों के जन्म के लिए दो जीन जिम्मेदार होते हैं.

बॉयोलॉजिकल साइकोलॉजिस्ट डोरेट बूमस्मा का कहना है कि लोगों को हमेशा ये जानने की उत्सुकता रहती है कि क्यों केवल कुछ औरतें ही जुड़वा बच्चों की मां बनती है. हमारे शोध के निष्कर्षो से पहली बार उस जीन की पहचान करने में सफलता मिली है जिसकी वजह से एक महिला जुड़वा बच्चों की मां बनती है. 

यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित किया गया है.

इन निष्कर्षो से शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि वे एक ऐसा जेनेटिक टेस्ट का तरीका विकसित कर लेंगे, जिससे किसी महिला की ऐसी स्थिति की संभावना की पहचान की जा सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement