करण के शो से नाराज रणबीर कपूर, बोले- जबरदस्ती बुलाकर हमारे नाम पर पैसे बनाते हैं

रणबीर से पूछा गया कि क्या आप कॉफी विद करण से थक नहीं चुके हैं? इस पर बात करते हुए रणबीर ने कहा था कि हां, मैं थक चुका हूं. मैंने बोल भी दिया था कि मैं इस सीजन का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं. मुझे जबरदस्ती बुलाया गया था.

Advertisement
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह रणबीर कपूर और रणवीर सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2020,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर बहस तेज हो गई है. स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए मशहूर करण जौहर कई फैंस के निशाने पर हैं और सोशल मीडिया पर ये फैंस करण जौहर की जमकर आलोचना कर रहे हैं. करण का शो कॉफी विद करण को लेकर भी कई फैंस में आक्रोश है.

Advertisement

दरअसल ने इस शो के एक हिस्से में कहा था कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी, रणवीर सिंह के साथ हुकअप करना चाहेंगी और सुशांत सिंह राजपूत को किल करना चाहेंगी. इस क्लिप के वायरल होने के बाद कई फैंस ने आलिया भट्ट की भी जमकर आलोचना की थी और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में भी कमी आई थी. कॉफी विद करण से जुड़ा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

हमें कॉफी विद करण पर अपने बयानों के चलते निशाना बनाया जाता है: रणबीर

AIB के साथ इंटरव्यू में से पूछा गया कि क्या आप कॉफी विद करण से थक नहीं चुके हैं? इस पर बात करते हुए रणबीर ने कहा था कि हां, मैं थक चुका हूं. मैंने बोल भी दिया था कि मैं इस सीजन का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं. मुझे जबरदस्ती बुलाया गया. मैं और तो प्रोटेस्ट करने वाले थे और पूरी इंडस्ट्री को साथ लेना चाहते थे कि ये सही नहीं है. इस शो से पैसे बनाता है, हमें इस शो पर बयानों की वजह से पूरे साल निशाना बनाया जाता है. हैंपर में भी हमें कुछ नहीं मिलता. बस हर बार आईफोन पकड़ा देते हैं.

Advertisement

हालांकि सोशल मीडिया पर एक धड़ा ऐसा भी है जो मानता है कि किसी भी अन्य डायरेक्टर की तरह ही किसी भी आर्टिस्ट के साथ काम करने को लेकर स्वतंत्र है और सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का सहारा लेकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement