श्रीदेवी की बहन के साथ जाह्ववी कपूर के बचपन की तस्वीर हो रही वायरल

जाह्नवी कपूर की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी मां श्रीदेवी की बहन श्रीलता के साथ देखी जा सकती है. इससे पहले भी जाह्नवी की एक बचपन की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दिखी थी.

Advertisement
जाह्ववी कपूर, श्रीलता के साथ सोर्स ट्विटर जाह्ववी कपूर, श्रीलता के साथ सोर्स ट्विटर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की बेहद चर्चित स्टार किड्स में से हैं. जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था और वे इस फिल्म के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं. उनके पास कई प्रोजेक्ट्स भी हैं लेकिन नेशनल लॉकडाउन के चलते जाह्नवी अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं और घर पर ही वर्कआउट्स पर फोकस कर रही हैं. जाह्नवी की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी मां श्रीदेवी की बहन श्रीलता के साथ देखी जा सकती है.

Advertisement

इससे पहले भी जाह्नवी की एक बचपन की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दिखी थी. इस तस्वीर में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी देखा जा सकता था. फैंस भी इस फोटो को काफी पसंद किया था. बता दें कि जाह्ववी अपनी बहन के काफी करीब है और वे अक्सर लॉकडाउन में अपनी बहन के साथ मस्ती-मजाक करती हैं.

जाह्नवी के पास हैं कई प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन ये सभी फिल्में लॉकडाउन के कारण अटकी हुई हैं. वे करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म दोस्ताना 2 और तख्त में भी काम कर रही हैं. तख्त एक मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट है जिसमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे. इसके अलावा वे राजकुमार राव संग फिल्म रूही अफ्जाना में नजर आएंगी. उनकी फिल्म गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल को भी अप्रैल महीने में रिलीज होना था हालांकि लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया. इस फिल्म के साथ ही जाह्नवी पहली बार पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने जा रही हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement