इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है भारत में WhatsApp Pay

काफी सयम से वॉट्सऐप पे भारत में लॉन्च होने में कई अड़चने आ रही हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है इसे भारत में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा.

Advertisement
Representational Image Representational Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

भारत में पिछले दो साल से WhatsApp Pay Beta उपलब्ध है, लेकिन अब इसे ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया गया है. वजह ये है कि अब तक इसे भारत में कुछ परमिशन मिलने बाकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के आखिर तक WhatsApp Pay लॉन्च किया जा सकता है.

इससे पहले ये खबर आई थी कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने WhatsApp Pay को भारत में लॉन्च करने के लिए इजाजत दे दी है और इसे कई चरणों में लॉन्च किया जाएगा.

Advertisement

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में WhatsApp के इस डेवेलपमेंट पर नजर रखने वाले दो बैंकर के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp Pay इस महीने के आखिर में लाइव हो जाएगा.

WhatsApp ने इसके लिए भारत के टॉप-3 बैंकों के के साथ पार्नटर्शिप की है. इनमें आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तैयार नहीं है.

मनी कंट्रोल से WhatsApp के एक प्रवक्ता ने कहा है, 'हम सरकार के साथ लगातार WhatsApp Payment सभी यूजर्स को देने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं. वॉट्सऐप पर पेमेंट भारत में COVID-19 के वक्त 400 मिलियन यूजर्स को सेफ ट्रांजैक्शन में मदद कर सकता है'

गौरतलब है कि हाल ही में WhatsApp की परेंट कंपनी Faebook ने भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में निवेश किया है. इसके बाद अब ये उम्मीद की जा रही है कि WhatsApp और Jio मिल कर सुपर ऐप लॉन्च कर सकते हैं जहां पेमेंट का भी ऑप्शन होगा.

Advertisement

फिलहाल जियो के पास जियो मनी ऐप है, लेकिन अगर WhatsApp Pay आ जाता है तो ये दोनों एक साथ कैसे काम करेंगे फिलहाल ये साफ नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement