एक साथ कई स्मार्टफोन में चलेगा आपका वॉट्सऐप अकाउंट? लीक हुआ स्क्रीनशॉट

पिछले कुछ समय से लगातार WhatsApp के मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के बारे में रिपोर्ट्स आ रही हैं. WABetaifno ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

Advertisement
Representational Image Representational Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

WhatsApp की एक लिमिटेशन ये है कि आप इसे एक साथ कई डिवाइस पर नहीं चला सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपके पास सिर्फ वॉट्सऐप वेब का ऑप्शन है, लेकिन अब कंपनी मल्टी डिवाइस सपोर्ट लाने की तैयारी में है.

WhatsApp फिलहाल 2.20.143 वर्जन पर काम कर रही है और WABetainfo ने इस वर्जन में ऐसे कुछ सबूत ढूंढे हैं जिससे इसमें दिए जाने वाले मल्टी डिवाइस सपोर्ट के बारे में पता चलता है.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले साल से ही वॉट्सऐप में मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के बारे में रिपोर्ट्स आ रही हैं, लेकिन अब तक कंपनी की तरफ से इस पर कोई क्लैरिटी नहीं है. बहरहाल अब कम से कम इस फीचर पर काम शुरू हो चुका है.

WABetainfo ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए हैं जहां एंड्रॉयड के बीटा वर्जन में Log in on a new device देखा जा सकता है. इस स्क्रीन पर एक फ्लैश मैसेज है जिसमें लिखा गया है कि मोबाइल डेटा यूज करने से ये स्लो होगा और ज्यादा डेटा की खपत करेगा.

इसे देख कर ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि मल्टी डिवाइस वॉट्सऐप सपोर्ट के लिए शायद कंपनी वाईफाई डेटा रिकमेंड कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बड़ी फाइल ट्रांसफर की वजह से भी किया जा सकता है.

Advertisement

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मैसेज और कॉल आने पर सभी डिवाइस में नोटिफिकेशन मिलेगा जहां आपने वॉट्सऐप लॉगइन किया है. हालांकि ये तब ही संभव है जब कंपनी इसे ऑफिशियल फाइनल बिल्ड में लाती है. इसके लिए सिंक का ऑप्शन भी दिया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement