आईफोन यूजर्स के लिए आया WhatsApp का नया ऐप, ये हैं फीचर्स

WhatsApp का बिजनेस ऐप अब आईफोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है. इससे पहले तक ये सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए ही था.

Advertisement
Representational Image Representational Image

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने काफी पहले WhatsApp Business लॉन्च किया था. अब तक इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए दिया जाता रहा है. लेकिन अब WhatsApp Business एंड्रॉयड के अलावा iOS में भी उपलब्ध होगा. वॉट्सऐप बिजनेस ऐप फ्री है डाउनलोड किया जा सकता है. वॉट्सऐप बिजनेस से कंपनियां कस्टमर्स को जरूरी जानकारी देती हैं और कम्यूनिकेट करती हैं.

WhatsApp ने ये बिजनेस ऐप लॉन्च करते हुए कहा है, ‘आज हम iOS के लिए WhatsApp Business ऐप ला रहे हैं. एक साल से WhatsApp Business के एंड्रॉयड वर्जन दुनिया भर के लाखों बिजनेस ने अपनाया है. WhatsApp Business ऐपल के ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकेगा और इसमें छोटे बिजनेस को मदद करने वाले फीचर्स होंगे’

Advertisement

WhatsApp Business की बात करें तो इसमें कस्टमर्स से कम्यूनिकेशन करने के लिए आसान फीचर्स हैं. इसके तहत बिजनेस यूजर्स अपने कस्टमर्स को क्विक रेस्पॉन्स दे सकते हैं. वॉट्सऐप बिजनेस प्रोफाइल में ईमेल, वेबसाइट और ऐड्रेस जैसी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं.

WhatsApp Business डेस्क्टॉप और मोबाइल पर काम करता है और लेब के जरिए कस्टमर्स को फाइल्स भी भेजे जा सकते हैं. वॉट्सऐप के मुताबिक वॉट्सऐप बिजनेस ऐप इंडिया सहित अमेरिका, ब्रिटेन, मेक्सिको, ब्राजील, इंडोनेशिया जैसे देशों में यूज किया जाता है.  कंपनी के कहा है कि अगले कुछ समय में WhatsApp Business दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा.

WhatsApp से जुड़ी दूसरी खबर की बात करें तो भारत में कंपनी ने फैक्ट चेक सर्विस लॉन्च की है. इसके लिए एक लोकल स्टार्टअप के साथ पार्टनर्शिप किया गया है. हालांकि हमने कई बार चेक करने की कोशिश की है. ये काम नहीं कर रहा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement