नोटबंदी का असर, 'वजह तुम हो' की रिलीज डेट आगे बढ़ी

फिल्‍म 'वजह तुम हो' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. बताया जा रहा है निर्माताओं ने यह फैसला नोटबंदी की वजह से लिया है.

Advertisement
वजह तुम हो वजह तुम हो

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 29 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

'वजह तुम हो' के निर्देशक विशाल पांडया की पहली दो फिल्‍में, 'हेट स्‍टोरी 2' और 'हेट स्‍टोरी 3' सुपरहिट रही थीं. अब उनकी आने वाली फिल्‍म है 'वजह तुम हो'. लेकिन अब खबर आ रही है इस फिल्‍म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है.

गौरतलब है कि पहले ये फिल्‍म 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन निर्माताओं ने अब यह फैसला किया है कि इसे 16 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. यह फैसला नोटबंदी के कारण लिया गया है.

Advertisement


इस फैसले का एक कारण यह भी दिया जा रहा है कि इस फिल्‍म के ज्‍यादातर दर्शक छोटे शहरों से हैं और वहां पैसे की तंगी के चलते फिल्‍म की कमाई घट सकती है.

बता दें कि 'हेट स्टोरी 3' की सक्सेस के बाद इस फिल्‍म में एक बार फिर बोल्ड अंदाज में लौट रही हैं. हाल ही में जारी हुए इसके एक गाने 'माही वे' में जरीन ने जैसे बोल्डनेस की सभी हदें पार कर दी हैं. यह गाना सोशल साइट्स पर खूब देखा जा रहा है और शेयर किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement