वोडाफोन: 16 रुपये में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 4G डाटा

वोडाफोन लेकर आया है नया पैक जिसमें अनलिमिटेड 3G या 4G डाटा मुफ्त मिलेगा. जाने और भी क्या खास है ऑफर में

Advertisement
Vodafone Vodafone

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

वोडाफोन ने सुपरऑवर स्किम लॉन्च किया है. इसके तहत प्रीपेड कस्टमर्स को 16 रुपये में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 3G या 4G डाटा मिलेगा. इस ऑफर में वोडाफोन नेटवर्क के भीतर 7 रुपये में एक घंटे के लिए अनलिमि़डेट कॉल भी मिलेगा.

कंपनी की तरफ से एक बयान में बताया गया है कि में एक फिक्स्ड प्राइस के अंदर कितना भी डाटा डाउनलोड या उपयोग किया जा सकता है. साथ ही ग्राहक रिपीट परचेज कर लगातार सुपरऑवर का मजा ले सकते हैं.

Advertisement

यह ऑफर 9 जनवरी से उपलब्ध होगा. हालांकि, यह पैक बिहार-झारखंड, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आंध्रप्रदेश-तेलंगाना के लिए नहीं होगा.

स्किम के तहत, 2G के ग्राहक भी 5 रुपये में का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही अनलिमि़डेट वॉयस कॉल और डाटा पैक के लिए रिपीट परचेज कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement