विटामिन सी का सेवन करने से कम होता है मोतियाबिंद का खतरा

हाल ही में ब्रिटेन में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि मोतियाबिंद को विटामिन सी के सेवन से काफी हद तक रोका जा सकता है.

Advertisement
मोतियाबिंद विश्व भर के लोगों में दृष्टिहीनता का प्रमुख कारण है मोतियाबिंद विश्व भर के लोगों में दृष्टिहीनता का प्रमुख कारण है

वन्‍दना यादव / IANS

  • बीजिंग,
  • 03 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

आंखों की रोशनी कम होने के पीछे मोतियाबिंद होना बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि अगर समय रहते इसका इलाज न कराए जाए तो आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी होता है. अक्सर लोग मोतियाबिंद से निजात पाने के लिए आंखों का ऑपरेशन करा लेते हैं लेकिन हाल में एक नए शोध से पता चला है कि विटामिन सी का सेवन से मोतियाबिंद में मदद मिलती है. यह सिर्फ सर्दी-जुकाम से ही राहत नहीं देता बल्कि नजर को सही रखने में भी मददगार है.

Advertisement

मोतियाबिंद रोकने में सक्षम
इस शोध का नेतृत्व करने वाले डॉ. क्रिस्टोफर हेमंड ने 'ओप्थामोलॉजी' नामक पत्रिका में प्रकाशित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हालांकि, हम पूर्ण रूप से लेकिन विटामिन सी के सेवन से हम इसे कुछ हद तक रोकने में सक्षम हो सकते हैं.

पूरे विश्व में है यह समस्या
शोधकर्ताओं ने बताया कि मोतियाबिंद स्वाभाविक रूप से उम्र के साथ होता है और इससे आंखों की 'लेंस' धुंधली होनी शुरू हो जाती है. मोतियाबिंद को हालांकि, हटाया जा सकता है लेकिन यह विश्व भर के लोगों में दृष्टिहीनता का प्रमुख कारण है. ब्रिटेन की 1,000 महिलाओं पर किए गए शोध में पता चला है कि अपने आहार में उच्च मात्रा में तक मोतियाबिंद का एक-तिहाई जोखिम कम होता है.

खानपान का रखें ध्यान
शोधकर्ताओं ने पाया कि एक पूरक के रूप में विटामिन सी के सेवन से इसका खतरा कम नहीं होता. इसमें यह भी पता चला है कि मोतियाबिंद के विकास और गंभीरता में आहार और जीवन शैली आनुवांशिकी की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »