विराट कोहली के इस एशिया कप में नहीं खेलने की ये है बड़ी वजह

विराट कोहली भारतीय टीम की धुरी हैं, ऐसे में अगर वह नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया के लिए यह खिताब जीतना मुश्किल हो सकता हैं.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

तरुण वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

भारतीय चयनकर्ताओं ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली को एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से विश्राम दिया है और उनके स्थान पर रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमान सौंपी है.

इंग्लैंड के खिलाफ कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. ऐसे में एशिया कप की टीम में विराट कोहली का नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा झटका है.

Advertisement

भारतीय टीम की माजूदा फॉर्म की बात करें, तो विराट कोहली भारतीय टीम की धुरी हैं. ऐसे में अगर वो नहीं खेलते हैं, तो टीम इंडिया के लिए यह खिताब जीतना मुश्किल हो सकता हैं.

भारत इस टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से तीन बार (अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची) भिड़ सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं के दिमाग में निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरा भी होगा, जिसमें भारत को चार टेस्ट मैच खेलने हैं और जहां कोहली अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे.

चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा, ‘बहुत अधिक व्यस्तता को देखते हुए हमने कोहली को विश्राम दिया है. पिछले कुछ समय से वह लगातार खेल रहे हैं. आईपीएल से ही वह लगातार खेल रहे हैं. इसलिए हमने उन्हें विश्राम दिया है.’   

आपको बता दें कि भारतीय टीम को भविष्य में काफी क्रिकेट खेलनी हैं, जिसको देखते हुए विराट कोहली को आराम दिया गया है. एशिया कप के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं.

Advertisement

इसके बाद नवंबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है, जहां वह 3 टी-20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगा. भारतीय बोर्ड शायद कोहली के भार को कम करना चाहता है, जिसकी कमी टीम इंडिया को खल सकती है. एशिया 15 सितंबर से यूएई में शुरू होगा.

एशिया कप की टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबति रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement