सुप्रीम कोर्ट में माल्या ने रखा कर्ज लौटाने का प्रस्ताव, बैंकों ने मांगा समय

विजय माल्या पर एसबीआई समेत देश के 17 बैकों से करीब 9000 करोड़ रुपये कर्ज लेकर वापस न करने का आरोप है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

फर्जीवाड़े के आरोपों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में बैंकों का कर्ज लौटाने का प्रस्ताव रखा है. माल्या ने कहा कि वह बैंकों से लिया हुआ पैसा वापस करेंगे.

दरअसल, पर देश के 17 बैकों से करीब 9000 करोड़ रुपये कर्ज लेकर वापस न करने का आरोप है. मामला की सुनवाई के दौरान बुधवार को ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह सितंबर तक 4000 करोड़ रुपये वापस करने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

माल्या की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर बैंकों ने विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से समय मांगा है. कोर्ट ने बैंकों को एक हफ्ते में जवाब देने को कहा है.

माल्या के वकील ने पढ़ा प्रस्ताव
के वकील ने कोर्ट में प्रस्ताव बढ़ा. जिसमें माल्या ने कहा, 'मैं बैंकों को 6903 करोड़ रुपये लौटाने का प्रस्ताव देता हूं, जिसके तहत 4000 करोड़ रुपये सितंबर 2016 तक जमा कर दिए जाएंगे.'

कोर्ट ने पूछा- कहां हैं माल्या
सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के वकील से पूछा कि वह कहां हैं और क्या वह भारत वापस आ गए हैं? इसके जवाब में माल्या के वकील ने कहा कि मौजूदा हालात में उनकी वापसी संभव नहीं है. जिस पर बैंकों के वकील ने कोर्ट से कहा कि अगर माल्या वापस आ जाते हैं तो बातचीत ज्यादा आसान रहेगी.

Advertisement

'बैंक खारिज कर सकते हैं प्रस्ताव'
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 7 अप्रैल की तारीख तय की है. उन्होंने बैंकों से कहा कि वह इस बीच माल्या के प्रस्ताव पर विचार करें. इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर बैंक माल्या के प्रस्ताव से सहमत नहीं हों तो वे इसे खारिज कर सकते हैं.

'जनहित में काम कर रहा है मीडिया'
माल्या के वकील ने उठाते हुए कहा कि मामले को सुलझाने में मीडिया की वजह से भी दिक्कतें आ रही हैं, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'मीडिया जनहित में काम रहा है. मीडिया सिर्फ इस बात पर रुचि ले रहा है कि पैसे वापस आएं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement