हमारी अधूरी कहानी की शूटिंग के दौरान टला एक बड़ा हादसा!

मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के गानो को सभी पसंद कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक प्राकृतिक हादसा होते-होते टल गया.

Advertisement
Vidya Balan with Imran Hashmi Vidya Balan with Imran Hashmi

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 24 मई 2015,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के गानो को सभी पसंद कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक प्राकृतिक हादसा होते-होते टल गया.

दरअसल हुआ कुछ यूं कि मोहित सूरी उन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग UAE में कर रहे थे. एक दिन एक खास सीन शूट किया जाने वाला था, जो कि रेगिस्तान के बीच पर फिल्माया जाने वाला था. पहले से दी गई जानकारी के अनुसार सबको पता था की धूल भरी आंधी चल सकती है और किन्ही कारणों से शूटिंग थोड़ी देरी से शुरू हुई. सब को इस बात कि फिक्र थी कि कहीं शूट के बीच में धूल भरी आंधी ना चल जाए. लेकिन विद्या और इमरान ने की आस को बंधाये रखा और कहा चाहे जो भी हो जाए वो दोनों शूटिंग जरूर करेंगे.

Advertisement

फिर क्या था मोहित ने बोला 'एक्शन' और विद्या के साथ इमरान ने एक ही टेक में पूरा सीन कर डाला, और इसके पहले की धूल भरी आंधी उनके करीब आये, पूरी यूनिट होटल पहुंच चुकी थी. महेश भट्ट द्वारा लिखी गयी फिल्म 12 जून 2015 को रिलीज होगी, जिसमें इमरान हाशमी, विद्या बालन के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी अहम किरदार में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement