फिल्म वॉर की सफलता के बाद अपनी गर्ल स्क्वाड के साथ न्यू ईयर मना कर लौटीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने हाल ही में ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है. दरअसल वाणी ने एक मिरर सेल्फी शेयर की थी. इस सेल्फी पर कई फैंस ने पॉजिटिव कमेंट्स किए हालांकि कई ऐसे भी थे जो वाणी को ट्रोल करना चाहते थे लेकिन वाणी ने भी इन कमेंट्स को इग्नोर नहीं किया और वाणी के ट्रोलर्स को दिए गए जवाब के स्टायल की कई फैंस ने तारीफ की है.
एक ट्रोल ने उनकी तस्वीर को लेकर कहा कि वे मर्दाना लग रही हैं. वाणी ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हें पता होगा कि तुम कुछ नहीं बल्कि एक अटेंशन सीकर हो. लेकिन अब भी समय है, अपने आप से निराश मत होना. तुम्हे अभी भी मदद मिल सकती है, जिसकी तुम्हें दरकार है.
ट्रोलर्स को वाणी ने दिया करारा जवाब
इसके बाद इस शख्स ने कहा कि वाणी खुद ही अटेंशन सीकर है क्योंकि वे हर तीसरे दिन कुछ तस्वीरें डालती रहती हैं जिस पर वाणी ने कहा कि तुम्हारी ग्रामर तुम्हारे एटीट्यूड से भी खराब है. हम दोनों का समय खराब ना हो इसलिए मैं तुम्हें ब्लॉक कर रही हूं. अब आप मुझे देख नहीं सकेंगे और मुझे तुम्हारे बेमतलब के कमेंट्स में समय खराब नहीं करना होगा.
ने इसके बाद एक और ट्रोल की क्लास ली. इस शख्स ने वाणी की तस्वीर पर लिखा था - क्या आप कुपोषण से गुजर रही हैं? इस पर वाणी ने कहा आखिर आप अपने लिए कुछ बेहतर काम क्यों नहीं ढूंढ लेते हैं ? प्लीज आपको अपने आप के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए. लाइफ इससे बेहतर है. हेट करना बंद कीजिए.
वर्कफ्रंट की बात करें तो वॉर की सफलता के बाद काफी राहत महसूस कर रही हैं क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया था. वाणी अब अपनी फिल्म शमशेरा को लेकर तैयारियां कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ और जैसे सितारे नजर आएंगे. इस फिल्म के प्रोड्यूसर यशराज बैनर हैं. कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर लुक रिलीज हुआ था जिसमें एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे.
aajtak.in