उत्तराखंड: त्रासदी के बाद पर्यटन व्‍यवसाय प्रभावित

उत्तराखंड में हुई तबाही को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन वहां के लोगों की जिदंगी अभी पटरी पर नहीं लौट पाई है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2013,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

उत्तराखंड में हुई तबाही को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन वहां के लोगों की जिदंगी अभी पटरी पर नहीं लौट पाई है.

उत्तराखंड के ज्यादातर लोगों को रोजगार मुहैया कराने वाला पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. बाहरी राज्यों से उत्तराखंड घूमने आने वाले लोग अब डर के मारे यहां नहीं आना चाहते जिसकी वजह से पर्यटन में 85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement

कभी इसी सीज़न के दौरान मसूरी और नैनीताल जैसे हिल स्टेशन के होटल पूरी तरह से बुक रहते थे लेकिन अब सिर्फ 20 फीसदी ही होटल बुक हैं.

एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर को 156 गांवों में रहने वाले छोटे किसानों की जमीन पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. इसके अलावा पर्यटन व्‍यवसाय को सालाना 4170 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement