हफ्ते में एक दिन 'खादी की खाकी' पहने नजर आएगी UP पुलिस

यह व्यवस्था लागू कराने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने खुद कदम बढ़ाए थे. और अब उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुलखान सिंह भी इस मुद्दे पर खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

योगी सरकार में अब उत्तर प्रदेश पुलिस हफ्ते में एक दिन खादी की वर्दी पहनेगी. पुलिस के इस नये रूप की स्वीकृति के लिये सीएम योगी के पास प्रस्ताव भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उस पर फैसला ले लिया जाएगा. उम्मीद है कि जल्द ही महाराष्ट्र में हुए आदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी अब पुलिसकर्मी सप्ताह में एक दिन खादी की वर्दी पहनेंगे.

Advertisement

आपको बता दें कि यह व्यवस्था लागू कराने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने खुद कदम बढ़ाए थे. और अब उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुलखान सिंह भी इस मुद्दे पर खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि केन्द्र की काफी लंबे समय से खादी को बढ़ावा देने की तमाम कोशिशें कर रही है. यूपी पुलिस के इस कदम को भी उसी तर्ज पर देखा जा रहा है.

कुछ दिन पूर्व के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा था कि महाराष्ट्र की तरह ही यूपी में भी बीजेपी की सरकार है. इसलिए यहां भी बात कर महाराष्ट्र की तर्ज पर वही व्यवस्था लागू करवाएंगे. सक्सेना ने यह भी कहा था कि के अलावा वे कोशिश करेंगे कि अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी एक दिन पहनने की ऐच्छिक व्यवस्था लागू हो.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement