UP Board 10th Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2020 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. यूपी बोर्ड 10वीं में 83.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जिसमें रेगुलर 83.44 फीसदी और प्राइवेट- 65.03 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए. यूपी बोर्ड दसवीं में कुल 23 लाख 9 हज़ार 802 बच्चे पास हुए हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में बागपत के छात्र-छात्रा ने टॉप किया है. बागपत की रिया जैन 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहीं तो वहीं 12वीं में अनुराग मलिक ने 97 % अंकों के साथ टॉप किया है.
UP Board Class 10th Toppers: ये हैं 10वीं के टॉपर
बागपत की श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की रिया जैन ने 96.67% अंकों के साथ टॉप किया.
श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा ने 95.83% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.
सद्भावना इंटर कॉलेज, जीवल बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह ने 95.33% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
कहां चेक कर सकेंगे UP Board 10th Result?
> www.upmsp.nic.in
> www.upresults.nic.in
> www.upmsp.edu.in
> www.upmspresults.up.nic.in
> uttar-pradesh.indiaresults.com
> examresults.net/up
क्या है UP Board 10th Result चेक करने का तरीका?
> सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा.
> इसके बाद आपको 10वीं के रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अपना रोल नंबर डालना होगा.
> इसके बाद क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
> छात्र-छात्राएं चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में 30,22,607 बच्चे शामिल हुए थे. बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं क्लास में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 परसेंट नंबर लाने होते हैं. इससे कम आने पर बच्चे को कंपार्टमेंट की परीक्षा यानी पास होने का एक और मौका मिलता है. इस बार यूपी में 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 3 मार्च 2020 के बीच हुई थी.
दिलचस्प बात यह है कि इस बार यूपी बोर्ड पास होने वाले छात्र-छात्राओं को पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट देने जा रहा है. यह मार्कशीट पूर्ण रूप से मान्य होगी. इससे पहले इंटरनेट से मिलने वाले मार्कशीट की कोई मान्यता नहीं होती थी.
aajtak.in