यूनीनॉर का बदला नाम, अब कहलाएगी 'टेलीनॉर'

दूरसंचार कंपनी यूनीनॉर ने अपना ब्रांड नाम बदलकर टेलीनॉर कर लिया जो कि उसकी पैतृक कंपनी का नाम भी हैं. इसके साथ ही कंपनी ने कॉल ड्रॉप भरपाई पेशकश को अपने नेटवर्क से की जाने वाली सभी कॉलों के लिए लागू किया है.

Advertisement
टैगलाइन ‘सबसे सस्ता' से बदलकर ‘अब लाईफ फुल पैसा वसूल' हुई टैगलाइन ‘सबसे सस्ता' से बदलकर ‘अब लाईफ फुल पैसा वसूल' हुई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

दूरसंचार कंपनी यूनीनॉर ने अपना ब्रांड नाम बदलकर टेलीनॉर कर लिया जो कि उसकी पैतृक कंपनी का नाम भी हैं. इसके साथ ही कंपनी ने कॉल ड्रॉप भरपाई पेशकश को अपने नेटवर्क से की जाने वाली सभी कॉलों के लिए लागू किया है.

टेलीनॉर समूह प्रमुख (एशिया क्षेत्र) मोर्टन कार्लसन सोरबी ने कहा,‘ब्रांड में यह बदलाव भारत और उसके ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है क्योंकि हम उनकी बदलती जरुरतों को किफायती, सरल व उचित तरीकों के जरिए पूरा करने की पेशकश करते हैं.'कंपनी ने अपनी टैगलाइन को भी ‘सबसे सस्ता' से बदलकर ‘अब लाईफ फुल पैसा वसूल' कर दिया है. कंपनी का कहना है कि उसने कॉल ड्रॉप के लिए मुआवजे जैसी पहलों के जरिए ग्राहक केंद्रित रूख अपनाया है.

Advertisement

टेलीनॉर इंडिया के सीईओ विवेक सूद ने कहा, ‘हम सभी कॉल ड्रॉप की जिम्मेदारी लेते हैं क्योंकि हम अपने ग्राहकों को गुणवत्तापरक सेवा देने को प्रतिबद्ध हैं. हम कॉल ड्रॉप भरपाई पेशकश को लोकल, एसटीडी व आईएसडी सहित सभी कालों के लिए लागू कर रहे हैं.' पहले ये पेशकश केवल लोकल कॉल के लिए थी.

गौरतलब है कि नार्वे की टेलीनॉर ने यूनिटेक वायरलैस के साथ संयुक्त उद्यम में यूनीनोर ब्रांड से सेवाओं की शुरूआत की थी. यूनिटेक अब इससे पूरी तरह अलग हो चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement