पाकिस्तान में दो हिंदुओं को गोली मारी, एक की मौत, सिंध में तनाव

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदुओं को गोली मारे जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू जैसे हालात सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू जैसे हालात

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कुरान के कथ‍ित अपमान और दो हिंदू युवको की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

घोटकी जिले में मंगलवार को कुरान के कथित अपमान के आरोप में पुलिस ने एक हिंदू को गिरफ्तार किया. इसके बाद बुधवार को मीरपुर मठेलो शहर में लोगों की भीड़ ने चाय की दुकान पर बैठे .

Advertisement

स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस घटना में 17 साल के सतीश कुमार की मौत हो गई जबकि उसके दोस्त अविनाश की हालत गंभीर है.

'डॉन' ने घोटकी के एसएसपी मसूद अहमद बांगश के हवाले से खबर दी है कि स्थानीय व्यापारी सतीश कुमार की है. उन्होंने भरोसा दिया है कि इलाके में व्याप्त तनाव पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. दंगा करने के आरोप में करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मरने वाले ने एक महीने पहले ही कबूला था इस्लाम
स्थानीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए हिंदू शख्स का नाम अमर लाल है और वह नशे का आदी है. कुछ महीने पहले इसने इस्लाम कबूल किया था और उसके बाद से एक मस्जिद में रह रहा है. उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है.

Advertisement

स्थानीय हिंदू समुदाय के लोगों ने अपनी की गुहार लगाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement