ट्विटर ने तरनजीत सिंह को भारत में कारोबार प्रमुख बनाया

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने तरनजीत सिंह को अपने भारतीय कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है. ट्विटर का लक्ष्य देश के सबसे बड़े इंटरनेट बाजारों में से एक में अपने राजस्व को बढ़ाना है.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2015,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने तरनजीत सिंह को अपने भारतीय कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है. ट्विटर का लक्ष्य देश के सबसे बड़े इंटरनेट बाजारों में से एक में अपने राजस्व को बढ़ाना है.

कंपनी ने बयान में कहा कि तरनजीत के दायित्वों में भारत में ट्विटर के लिए व्यावसायिक अवसर बढ़ाना और ब्रांडों और एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना है, जिससे मूल्यांकन बढ़ाया जा सके. ट्विटर के प्रबंध निदेशक (दक्षिण पूर्व एशिया, भारत, पश्चिम एशिया, उत्तरी अमेरिका) परमिंदर सिंह ने कहा, 'भारत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है. तरनजीत को लाकर हम देश में स्थानीय बिक्री में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं.'

Advertisement

- इनपुट भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement