जनवरी में बॉयफ्रेंड मोहित से शादी करेंगी सनाया इरानी

छोटे पर्दे के एक्टर इन दिनों शादी रचाने में लगे हैं. ऐसे में सनाया इरानी और माेहित सहगल के भी अगले साल जनवरी में शादी करने की खबर आ रही है.

Advertisement

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 01 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

टीवी के पॉपुलर चेहरों में से एक सनाया इरानी अगले साल की शुरुआत में बॉयफ्रेंड मोहित सहगल के साथ शादी करने जा रही हैं. ये दोनों पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में हैं.

बताया जा रहा है कि 'मिले जब हम तुम' का यह क्यूट कपल जनवरी 2016 में गोवा में की तैयारी में जुटा है. हालांकि इस शादी में उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

Advertisement

आपको याद दिला दें कि जब सनाया ने में हिस्सा लिया था तो उस दौरान भी मोहित उनको चीयर करने के लिए आए थे. सनाया इस शो में फाइनल तक पहुंची थीं.

सनाया ने इस प्यार को क्या नाम दूं, छनछन, रंगरसिया जैसे शोज में काम किया है. वहीं मोहित को आप कुबूल है, सरोजिनी-एक नई पहल, ये खामोशियां जैसे शोज में देख चुके हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement