बोर्ड एग्जाम में 95% से ज्यादा नंबर लाने हैं तो ये करें

बोर्ड एग्जाम बस आने वाले हैं. पर परीक्षा के परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि आपने उसकी तैयारी कैसी की है. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जो बोर्ड एग्जाम की तैयारी में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
Student Student

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

सफलता हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है. बोर्ड एग्जाम्स पर भी ये बात लागू होती है. अगर आप भी बोर्ड एग्जाम्स में अच्छे अंकों से पास होना चाहते हैं तो उसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें. जानिये कैसे...


1. सिलेबस को अच्छी तरह पढ़ और समझ लें. परीक्षा पहले क्लास में महत्वपूर्ण टॉपिक्स डिस्कस होते हैं. उसे कभी न छोड़ें.

Advertisement

2. घर में पढ़ाई के लिए कोई शांत कोना ढूंढ़ें. बेहतर होगा यदि आप रूटीन बनाकर पढ़ाई करें.


3. सैम्पल पेपर की मदद लें. इनके जरिये आप परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह समझ सकते हैं.

4. परीक्षा की तैयारी के दौरान कई छात्र खाना-पीना छोड़ देते हैं. ये सही नहीं है. हेल्दी खाना खायें.


5. हर विषय के छोटे-छोटे नोट्स बनाएं. बेहतर होगा कि पढ़ाई करते हुए आप हर पैराग्राफ के लिए एक-एक लाइन का नोट तैयार कर लें. इस तरह आपकी अच्छी तैयारी होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement