सर्दियां आते ही होंठ फटने लगता है. इसकी मूल वजह है पानी की कम पीना. दरअसल, सर्दियां आते ही हम पानी की खपत कम कर देते हैं, जिसकी वजह से त्वचा और होंठ फटने लगते हैं. इन सर्दियों में अपने होंठ को खूबसूरत और नर्म बनाना है तो खूब सारा पानी पीयें और ये उपाय करें...
होंठ को भी चाहिए नमी
आपकी त्वचा की तरह आपके होठों को भी नमी की जरूरत होती है, इसलिए पानी, फल और सब्जियों का खूब सेवन करें.
बाहर जाते समय ये लगाएं
बाहर जाते समय एसपीएफ युक्त लिप ग्लॉस लगाएं. क्योंकि आपकी त्वचा की तरह धूप और धूल आपके होठों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. होंठ काले पड़ सकते हैं.
ग्लिसरीन लगाएं
ज्यादा रूखी त्वचा और फटे होठों के लिए ग्लिसरीन भी घरेलू औषधि के रूप में उपयुक्त है. इसे होठों और आंखों के आसपास के हिस्सों पर लगाएं.
क्रीम वाला लिपस्टिक लगाएं
अगर आपका होंठ रूखा है तो फिर मेट लिपस्टिक लगाने की बजाय क्रीम से भरपूर लिपस्टिक लगाएं.
शिया बटर भी आएगा काम
दिन में भी होंठ पर शिया बटर लगाएं. इसमें एसपीएफ के गुण भी होते हैं. इससे होंठ को पोषण मिलता है.
नारियल तेल भी कारगर
सर्दियों में होंठ को रूखेपन और फटने से बचाने के लिए नियमित रूप से नारियल तेल लगाएं. होठों को
अंदर से पोषण देने के लिए नाभि पर भी नारियल तेल लगाया जा सकता है.
होंठ के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट भी जरूरी
मेकअप विशेषज्ञ आकृति कोचर के मुताबिक विटामिन ई युक्त लिप बाम एंटी-ऑक्सीडेंट के बढ़िया स्रोत होते हैं और होंठ को मुलायम और गुलाबी बनाए रखते हैं.
अगर सर्दियां आते ही आपके होंठ भी फटने लगते हैं तो ये है बेमिसाल उपाय
होंठ से हटाएं डेड स्किन
सर्दियों में फटे होंठों की एक वजह डेड स्किन भी होती है. इसलिए होंठों को स्क्रब करना जरूरी है. इसके लिए आप शहद और चीनी से स्क्रब बना सकते हैं. शहद होंठ की कोमलता भी बरकरार रखता है.
IANS