इंटरव्यू के लिए तैयारी इसलिए कठिन लगती है क्योंकि इसमें मौखिक बातचीत होती है जो परिस्थिति के अनुसार बदलती है. पर कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जिनकी तैयारी से आप इंटरव्यू को आसान बना सकते हैं...
ऐसा हो आउटफिट
प्रोफेशनल लगें, ऐसा आउटफिट पहनें. इंटरव्यू के दौरान हेवी एक्सेसरीज नहीं पहननी चाहिए. आपको देखकर इंटरव्यू लेने वाले को ऐसा लगना चाहिए कि आप कंपनी के वर्क स्ट्रक्टर के हिसाब से एकदम फिट हैं. जूते सही होना भी जरूरी है. क्योंकि कई बार इंटरव्यू से पहले आपकी ड्रेस के साथ जूते भी देखे जाते हैं. इसलिए आपका इंप्रेशन खराब नहीं होना चाहिए.
अच्छी नौकरी हासिल करने में मदद करेंगे ये 7 टिप्स
बॉडी लैंग्वेज
पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ें और जो भी सवाल पूछे जाएं उनका जवाब आंखों में आंखे डालकर दें. गर्मजोशी से हाथ मिलाएं. आपकी पर्सनेलिटी का अंदाजा बॉडी लैंग्वेज से लगाया जा सकता है.
इन सवालों के लिए रहें तैयार
कुछ ऐसे सवाल हैं, जो अमूमन हर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं. इसलिए इनका जवाब पहले से ही तैयार कर लेना बेहतर होता है. मसलन, आप अपना आदर्श किसे मानते हैं या आप यह नौकरी क्यों करना चाहते हैं, पुरानी नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं, अगर आपको कोई प्रोजेक्ट लीड करने को दिया जाए तो आपकी स्ट्रेटजी क्या होगी आदि.
मेधा चावला