जानें कूकर के इस्तेमाल का सही तरीका

खाना बनाने के बर्तनों में से प्रेशर कूकर सबसे महत्वपूर्ण बर्तन है, जिसका ढक्कन बंद करने के बाद आपको न तो चम्मच हिलाने की जरूरत पड़ती है और न ही बार-बार यह देख‍ना पड़ता है कि खाना पका या नहीं.

Advertisement
प्रेशर कूकर प्रेशर कूकर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

खाना बनाने के बर्तनों में से प्रेशर कूकर सबसे महत्वपूर्ण बर्तन है, जिसका ढक्कन बंद करने के बाद आपको न तो चम्मच हिलाने की जरूरत पड़ती है और न ही बार-बार यह देख‍ना पड़ता है कि खाना पका या नहीं. बस सीटी के हिसाब से अंदाजा लग जाता है कि खाना तैयार है. हालांकि इसके साथ भी कुछ समस्याएं व दुविधाएं रहती ही हैं. इन्हीं को दूर करने का तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं:

Advertisement

- कूकर से पानी बाहर आना
कई बार ऐसा होता है कि प्रेशर कूकर से पानी बाहर निकल आता है और यह इतना गर्म होता है कि शरीर पर पड़े इसके छींटों से त्वचा लाल हो जाती है. इसकी वजह प्रेशर कूकर में पानी की मात्रा का अनुपात नहीं होना होता है. खाने की तुलना में पानी ज्यादा हो तो ऐसा करने से खाना भी स्वादहीन हो जाता है. इससे बचने के लिए पानी की मात्रा का सही अंदाजा लगाना सीखें.

- हर चीज कूकर में उबालने की नहीं होती
कई लोग हर चीज प्रेशर कूकर में ही उबालते हैं. जबकि हर चीज का है. कूकर में अनाज और कुछ सब्जियों को तो उबाला जा सकता है, लेकिन हर चीज को नहीं.

- मसालों का गलत इस्तेमाल
प्रेशर कूकर में खाना बनाने के दौरान लोग मसालों के इस्तेमाल पर ध्यान नहीं देते. अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना स्वादिष्ट बने तो ताजी सब्ज‍ियों और ताजे मसालों का इस्तेमाल करें. अगर ये संभव न हो तो खड़े मसालों का प्रयोग करें.

Advertisement

- प्याज लहसुन के इस्तेमाल में रखें खास ख्याल
कई बार लोग प्रेशर कूकर में खाना बनाने के दौरान कच्चा प्याज, लहसुन और अदरक यूं ही डाल देते हैं. लेकिन इससे खाने का स्वाद नहीं आता. कूकर में खाना बनाने के दौरान प्याज, लहसुन और अदरक को पहले किसी फ्राइंग पैन में भून लेना बेहतर रहेगा. ऐसा करने से इन चीजों की महक व स्वाद बरकरार रहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement