नहीं टिकती हाथ में सैलरी तो रविवार को करें ये उपाय

बहुत मेहनत करने के बावजूद अगर आपको कामयाबी नहीं मिल रही है और हाथ में पैसा रुक नहीं पाता है तो रविवार को किया गया यह आसान सा उपाय आपको इस समस्‍या से बाहर निकाल सकता है और आपको धनवान बना सकता है. जानिये क्‍या है उपाय...

Advertisement
सूर्य की पूजा सूर्य की पूजा

वंदना भारती

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

रविवार को सूर्य का दिन माना जाता है. सूर्य देव यश और वैभव के देवता हैं. इनकी पूजा कर धन-धान्‍य, सुख-समृद्ध‍ि हासिल की जा सकती है.

अगर आप अपनी आर्थिक परेशानियों से तंग आ गए हैं. लाख कोशिशों के बावजूद हाथ पैसा रुक नहीं रहा है और समाज में लोग आपको सम्‍मान की दृष्‍ट‍ि से नहीं देखते तो रविवार को किया गया ये उपाय आपको धन और सम्‍मान दोनों दिला सकता है... जानिये क्‍या है वो उपाय...

Advertisement

रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें और सो जाएं.

गिलास रखते हुए इस बात का ख्‍याल रखें कि नींद में आपके हाथ से दूध गिरे नहीं.

सुबह उठकर नहाने के बाद इस दूध को ले जाकर किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें.

हर रविवार को यह उपाय करने से आपकी आर्थ‍िक परेशानी दूर हो जाएगी और आपको सुख-समृद्ध‍ि हासिल होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement