इनदिनों सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है कि शूटिंग कर रहीं कटरीना कैफ ने हाल ही में फिल्म के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में कटरीना सलमान के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में इस फिल्म की प्रीक्वल एक था टाइगर की केमिस्ट्री याद दिला रही है. ब्रेकअप के बाद करीब पांच साल बाद ये जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. जाहिर सी बात है इतने अरसे से दूरी बनाए रखने वाले इस एक्स लवर्स को एक बार फिर रोमांस करते देखना मजेदार होगा. इससे पहले भी कई बार इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं.
पूजा बजाज