महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि देश में खेल का माहौल बेहतरी की ओर बढ़ रहा है. अमिताभ खुद तो खेल प्रेमी हैं ही, उनके एक्टर बेटे अभिषेक बच्चन भी गेम्स में काफी रुचि रखते हैं. जिसके चलते अभिषेक ने फुटबॉल और कबड्डी की टीमें भी खरीदी हैं.
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है, 'अभिषेक 'आईएसएल' में शामिल हैं. 'फुटबॉल इंडियन सुपर लीग' में उन्होंने चेन्नई एफसी की टीम खरीदी है. भारत में खेल का माहौल बदल रहा है.
aajtak.in