महाराष्ट्र के ठाणे में मामूली पारिवारिक विवाद के चलते एक आदमी ने अपने ससुर की हत्या कर दी. आरोपी दामाद मायके से अपनी पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था. लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था.
यह सनसनीखेज की है. यहां रहने वाले दग्दु रामा वाघे ने अपनी बेटी रमा का तलाक हो जाने के बाद उसकी दूसरी शादी भगवान नामक व्यक्ति से की थी. लेकिन कुछ माह से रमा अपने मायके में ही रह रही थी.
बुधवार की शाम रमा का पति आया था. उसने ससुराल वालों से अपनी पत्नी को ले जाने की बात कही. लेकिन रमा ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर भगवान और उसके ससुर दग्दु रामा वाघे के बीच कहा सुनी हो गई.
कुछ देर में ही मामला इतना बढ़ गया है कि गुस्से में आकर दामाद भगवान ने अपने 60 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. खून से लथपथ वाघे वहीं जमीन पर गिर पड़ा. और कुछ पल में ही उसकी मौत हो गई. दामाद ने उस पर कई वार किए थे. हर तरफ खून ही खून दिख रहा था.
वारदात को अंजाम देने के बाद भगवान मौके से फरार हो गया. साहापुर पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक संजय धूमल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भगवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
aajtak.in