ऑटोमैटिक सिंक ऑप्शन के साथ आया टेलिग्राम का अपडेट

व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर ऐप से भी सुरक्षित माने जाने वाले टेलिग्राम डेस्कटॉप ऐप में अपडेट के बाद नए फीचर जोड़े गए हैं. जाने क्या बदला है...

Advertisement
 टेलिग्राम डेस्कटॉप ऐप को मिला नया अपडेट टेलिग्राम डेस्कटॉप ऐप को मिला नया अपडेट

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

ऐसे तो पॉपुलर मैसेजिंग ऐप टेलिग्राम का डेस्कटॉप वर्जन 2013 से ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है. लेकिन वर्जन 1.0 के अपडेट के बाद ऐप में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. Windows, Linux, Mac के लिए वर्जन 1.0 के अपडेट के बाद अब ऐप में मटेरियल डिजाइन लुक, स्मूथ एनिमेशन और कस्टम थीम सपोर्ट होगा.

मजेदार बात ये है कि कस्टम थीम सपोर्ट के बाद कोई भी के लिए थीम बना सकता है. टेलिग्राम के ऑफिशियल ब्लॉग में कंपनी ने बताया कि नए डेस्कटॉप ऐप में फोन के सारे कॉन्टैक्ट अपने आप ही टेलिग्राम इन्क्रीप्टेड क्लॉउड की मदद से डेस्कटॉप में सिंक हो जाएगा.

Advertisement


यू़जर्स को केवल ऐप इन्स्टॉल करके अपने में लॉग इन करना है. फिर उनके मैसेज, डॉक्यूमेंट, फोटोज और वीडियो अपने आप ही क्लाउड से सिंक हो जाएगा. ऐसा इसलिए ताकि यूजर फोन में किया हुआ काम डेस्कटॉप पर आगे बढ़ा सके.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement