रोहित बोले- इस गेंदबाज के स्पेल ने दिलवाया फाइनल का टिकट

बांग्लादेश के खिलाफ निदहास ट्राई सीरीज के पांचवें मैच में तीन विकेट लेकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस गेंदबाज की कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की है.

Advertisement
रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर

तरुण वर्मा

  • कोलंबो,
  • 15 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को निदहास ट्रॉफी ट्राई टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में तीन विकेट लेकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर की कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की है.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित के 89 और सुरेश रैना के 47 रनों की पारी के दम पर बांग्लादेश को 177 रनों का लक्ष्य दिया था.

Advertisement

बांग्लादेश को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, जो सुंदर ने उन्हें हासिल नहीं करने दी. सुंदर ने 40 रनों तक ही बांग्लादेश के तीन विकेट चटका दिए थे.

रोहित ने मैच के बाद कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर का स्पैल शानदार था. नई गेंद से गेंदबाजी करना आसान नहीं होता. बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की.'

निदहास ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत, बांग्लादेश को 17 रनों से हराया

उन्होंने कहा, 'वॉशिंगटन ने काफी बहादुरी से गेंदबाजी की. वह फ्लाइट देने से डरे नहीं. वह साफ तौर पर जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए. इससे मुझे राहत मिली. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी की थी.'

रोहित ने इस मैच में फॉर्म में वापसी करते हुए 61 गेंदों में पांच चौके और इतने ही छक्के मारते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.

Advertisement

अपनी बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा, 'मेरे लिए फॉर्म में वापसी करना जरूरी था. विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, इसलिए मैंने अपना समय लिया. मैं जानता था कि नया बल्लेबाज आएगा तो उसे खेलने में दिक्कत होगी.'

विराट कोहली की 2 साल पुरानी टी-शर्ट में दिखीं अनुष्का, फोटो वायरल

रोहित ने रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की. रैना पर रोहित ने कहा, 'रैना भी शानदार फॉर्म में हैं. उम्मीद है कि वह फाइनल में भी इस तरह की बल्लेबाजी करेंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement