इंजीनियरिंग अधूरी छोड़ फिल्मों में आ गए थे सुशांत सिंह राजपूत, पढ़ाई में थे अव्वल

सुशांत पढ़ाई में होनहार थे. उन्होंने एक दफा यह बताया था कि DCE के एंट्रांस एग्जाम में उन्हें 7वां रैंक मिला था. लेक‍िन इंजीनियरिंग को बीच में ही छोड़कर वे ग्लैमर की दुनिया की ओर बढ़ गए.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 जून 2020,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर ने सभी को झटका दिया है. उनके पर‍िवार, दोस्त और बॉलीवुड शोक में है. सुशांत के सुसाइड की जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी थी. अब पुलिस उनकी मौत के पीछे कारण की जांच कर रही है. सुशांत बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा चुके थे. लेक‍िन फिल्मी दुनिया में उभरते कर‍ियर से पहले वे पढ़ाई के क्षेत्र में भी अव्वल थे.

Advertisement

पटना में पले बढ़े सुशांत सिंह राजपूत ने शहर के ही सेंट कैरन हाई स्कूल और नई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की थी. 12वीं के बाद वे इंजीनियरिंग लाइन में गए. उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाख‍िला लिया. सुशांत पढ़ाई में होनहार थे. उन्होंने एक दफा यह बताया था कि DCE के एंट्रांस एग्जाम में 7वां रैंक मिला था. लेक‍िन इंजीनियरिंग को बीच में ही छोड़कर वे ग्लैमर की दुनिया की ओर बढ़ गए.

उन्होंने तीन साल तक इंजीनियरिंग करने के बाद इसे आधे में ही खत्म कर दिया. वे अपने सपनों को पूरा करने मुंबई चले गए. साल 2008 में बालाजी टेलीफिल्म्स टीम ने उन्हें किस देश में है मेरा दिल के लिए चुना. और फिर सुशांत का नया सफर शुरू हो गया. इसके बाद वे पव‍ित्र रिश्ता सीरियल में नजर आए. इस सीरियल ने उन्हें ऐसी शोहरत दिलाई कि आज भी उनका वो किरदार लोगों को याद है.

Advertisement

एक्टर के यूं अचानक चले जाने से सेलेब्स और फैंस गमगीन हैं. पटना में रह रहे उनके पिता को भी इसकी खबर दे दी गई है. बेटे की मौत की खबर सुन वे सदमे में हैं. वे बोलने की हालत में नहीं हैं. बता दें सुशांत की मां नहीं है. 16 साल की उम्र में ही एक्अर ने अपनी मां को खो दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement