जयललिता मामले की सुनवाई पर SC का रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट में जयललिता के आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार किया है. सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके की वो याचिका भी खारिज की जिसमें हाई कोर्ट को फैसला देने पर रोक की मांग की थी.

Advertisement
जयललिता जयललिता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2015,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट में जयललिता के आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार किया है. सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके की उस याचिका को भी खारिज कर दिया है, जिसमें हाई कोर्ट को फैसला देने पर रोक की मांग की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इस मामले में सरकारी वकील की नियुक्त‍ि पर ही फैसला सुनाएगा. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता, तीन अन्य आरोपियों और कर्नाटक सरकार के अलावा सरकारी वकील भवानी सिंह को नोटिस जारी किया है.

Advertisement

डीएमके ने याचिका में कहा कि जयललिता की अपील पर हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है और सरकारी वकील भवानी सिंह गैरकानूनी तरीके से बहस कर रहे हैं. गौरतलब है कि 66 करोड़ के आय से अधिक संपत्त‍ि मामले में स्पेशल कोर्ट ने जयललिता को चार साल की सजा और 100 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया था. अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 18 मार्च को करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement