PAK: सांसद के घर पर आत्मघाती धमाका, 7 की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीएमएल-एन के एक नेता के घर पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • इस्लामाबाद,
  • 15 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 4:33 AM IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीएमएल-एन के एक नेता के घर पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि नेशनल असेंबली के सदस्य सरदार अमजद खोसा के घर पर हमले के समय करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे. यह हमला डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा शरीफ स्थित खोसा के घर पर किया गया. घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां छह की हालत गंभीर बताई गई है.

Advertisement

सांसद ने इस घटना की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का सरकार का संकल्प दोहराया. पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्ला ने कहा कि खोसा के घर के बाहर कोई पुलिस सुरक्षा नहीं थी क्योंकि सांसद वहां मौजूद नहीं थे.

बता दें कि इसी साल अगस्त में अटक जिले में हुए आत्मघाती हमले में पंजाब के गृह मंत्री शूजा खानजादा मारे गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement