नोएडा: DM के ट्वीट से छात्रों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तारी पर स्कूली बच्चों ने मांगी माफी

दिल्ली से सटे नोएडा में दो नाबालिग छात्रों को जिलाधिकारी के नाम पर गलत पोस्ट शेयर करना भारी पड़ गया. दरअसल, दोनों नाबालिग छात्रों ने जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा किए गए अवकाश पत्र के ट्वीट को एडिट किया और उसे दोबारा री-ट्वीट कर दिया. इसके बाद यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
एसएसपी वैभव कृष्ण के साथ जिलाधिकारी बीएन सिंह (फाइल फोटो) एसएसपी वैभव कृष्ण के साथ जिलाधिकारी बीएन सिंह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 25 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

  • ट्वीट से छेड़छाड़ कर डीएम के आदेश को किया वायरल
  • पुलिस ने छात्रों को किया गिरफ्तार तो बच्चों ने मांगी माफी

दिल्ली से सटे नोएडा में दो नाबालिग छात्रों को जिलाधिकारी के नाम पर गलत पोस्ट शेयर करना भारी पड़ गया. दरअसल, दोनों नाबालिग छात्रों ने जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा किए गए अवकाश पत्र के ट्वीट को एडिट किया और उसे दोबारा री-ट्वीट कर दिया. इसके बाद यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

पत्र के वायरल होते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और स्कूलों में छुट्टी को लेकर भारी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई. आखिरकार जिलाधिकारी को एक बयान जारी करना पड़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा जारी किया गया पत्र नहीं है, इसमें छेड़छाड़ की गई है.

जिलाधिकारी के आदेश पर नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. तभी पता चला कि ये शरारत सरकारी इंटर कालेज के दो छात्रों की है. पुलिस ने दोनों छात्रों में हिरासत में ले लिया. डीएम का कहना है कि इन दोनों छात्रों ने अपराध किया है और इनके साथ कानून के अनुसार कार्रवाई कर जेल भेजा गया है.

इस कार्रवाई के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बच्चे धरने पर बैठ गए. ये सभी बच्चे उसी सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं जिसके दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इन बच्चों की मांग है कि उनके स्कूल के दोनों छात्रों को माफ किया जाए और रिहा किया जाए.

Advertisement

आरोपी किशोरों द्वारा हुई गलती और उन्हें माफ कर जेल से छोड़ने की मांग को लेकर मंगलवार की शाम उसी के स्कूल के दर्जनों छात्र छात्राएं डीएम आवास पर माफी मांगने के लिए पहुंचे. वहीं पुलिस उन्हें शान्त कराकर वापस भेजने में जुटी रही, लेकिन स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उन्हें माफ नहीं करते हम वापस नहीं जाएंगे. हालांकि, पूरे मामले पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कुछ भी नहीं कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement